Thursday, December 21, 2017

बारिश

बारिश जब भी आती है
मेरे दिल में भी बाढ़ ला देती है
बर्बादी का मंजर फिर दिखा देती है
इसी बारिश की तरह तुम भी
बरसती थी कभी मुझ पर
जब भी आती थी मेरे पास
बारिश की तरह ठंडक लाती थी
जैसे बारिश में फूल खिल उठते हे
वैसे में भी तुम्हारी मौजूदगी में खिल उठता था..
अब बस बारिश आती है तुम नही.....

आज़ादी

कोशिश सब करतें हैं उड़ने की,
पर कुछ परिंदे ही आज़ाद होते हैं।

रूढ़िवादियों की बेड़ियों में बंधना आसान नहीं,
उसके लिए खुद को मारना पड़ता हैं।

आसान नही जीना ख़ुद की शर्तों पे यंहा,
कई दफा अपनों से ही लड़ना पड़ता हैं।

ऐसे ही नही मिल जाती उड़ान पंछियो को,
उन्हें भी अपने पंख फड़फड़ाने पड़ते हैं।

Monday, December 18, 2017

मैं

बंदीसे थी,
में उड़ गया।
अंजाने में,
जुर्म कर गया।

वो सख़्त थे,
अनुशासन में।
में वही अंजाने,
में तोड़ गया।

अपनी शर्तों पे,
यंहा जीना अब
जुर्म हो गया।
में यही जुर्म,
बार-2 कर गया।

में अब,
रिस्तों से दूर,
सपनों के पास था।
बस यही
गुनाह हो गया,
में अपनी शर्तों पे जी गया।

Saturday, December 16, 2017

मैं

शून्य  हूं न अंनत हूं
बस खुद में मगन

आधार हूं न आसमान हूं में मध्य में विराजमान हूं

दुसरो पे यकीन नही पर
खुद पे विश्वास है

सुनता सबकी हूं पर मेरे
खुद के विचार हैं

कठोर हूं लौह की तरह
तप्त से पिघल जाता हूं

नफरत निभानी आती नही
मोह्हबत शिद्दत से निभा लेता हूं

शून्य हूं न अंनत हूं
बस खुद में मग्न हूं

इश्क़

तुम्हारे लबो पे मेरा जिक्र
तुम्हारे दिल में मेरी फ़िक्र
काफी है
तुमसे करने को इश्क़...

यूं तुझे देख के मेरा मुस्कुराना
यूं तुम्हारा होले से शर्माना
काफी है
तुमसे करने को इश्क़...

मेरी छोटी छोटी बातों में तेरा रूठना
तुम्हारी छोटी छोटी खुशियों में मेरी ख़ुशी ढू
काफ़ी है
तुमसे करने को इश्क़...

मेरे वो वादे
तुम्हारी वो उम्मीदें
काफी है
तुमसे करने को इश्क़...💝

Tuesday, December 5, 2017

आख़िरी मुलाकात


मुलाक़ात आख़िरी थी
उसे पता था , मुझे पता था
मंजूर किसी को नही था..!

वो जाते समय जो
हाथ मिले ,पता था अब छुटे तो फिर मिलना मुमकिन नहीँ..

वो एक दूसरे को देख के मुस्कुराना , ये भी आख़िरी बार हो रहा था
दो दिल बाहर से हँसते हुए अंदर से रो रहें थे...

वो आख़िरी मुलाकात,
मुस्कान,
आँखे नम थी
गला रुद्ध हो गया था
बस चल रही थी तो साँसे
एक दूसरे को एहसास दिलाने के लिए की
हां जिन्दा हूं में...

सब्र और समझ

छोटे से गांव के एक क़स्बे में बाप अपने बेटे को डांट रहा था "आ गओ ठाकुर के छोरे से लड़के" गुस्से से तमतमाया बाप पास रखे लोटे से पान...