Tuesday, December 5, 2017

आख़िरी मुलाकात


मुलाक़ात आख़िरी थी
उसे पता था , मुझे पता था
मंजूर किसी को नही था..!

वो जाते समय जो
हाथ मिले ,पता था अब छुटे तो फिर मिलना मुमकिन नहीँ..

वो एक दूसरे को देख के मुस्कुराना , ये भी आख़िरी बार हो रहा था
दो दिल बाहर से हँसते हुए अंदर से रो रहें थे...

वो आख़िरी मुलाकात,
मुस्कान,
आँखे नम थी
गला रुद्ध हो गया था
बस चल रही थी तो साँसे
एक दूसरे को एहसास दिलाने के लिए की
हां जिन्दा हूं में...

No comments:

Post a Comment

सब्र और समझ

छोटे से गांव के एक क़स्बे में बाप अपने बेटे को डांट रहा था "आ गओ ठाकुर के छोरे से लड़के" गुस्से से तमतमाया बाप पास रखे लोटे से पान...